गाज़ियाबाद, दिसम्बर 3 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद के जनकपुरी में अतिरिक्त डिविजनल वार्डन के दफ्तर में बुधवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेवा समिति और सिविल डिफेंस ट्रांस हिंडन द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष एके ठाकुर ने राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रनिर्माण और संविधान निर्माण में डॉ. प्रसाद की निष्ठा और दूरदृष्टि हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी। उनका जीवन त्याग, तप और विनम्रता का संदेश देता है। कार्यक्रम में घटना नियंत्रण अधिकारी नीतीश कुमार सिंह, सेक्टर वार्डन प्रेम सिंह, अनिल कुमार सिंह, मनीष कुमार, विनोद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...