फरीदाबाद, दिसम्बर 8 -- फरीदाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला कार्याकारिण के गठन के लिए चुनाव कराए गए। इसमें आईएमए सदस्यों ने डॉ. राजीव गुंबर पर भरोसा दिखाते हुए दोबारा से प्रधान बनाया। डॉ. सुरेश अरोड़ा के नेतृत्व में बनाए गए इलेक्शन कमीशन द्वारा विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र मांगे गए थे। डॉ. अनुज ढींगरा को सचिव, डॉ. आशीष गुप्ता को खजांची, डॉ विनय अरोड़ा सह सचिव चुना गया। कार्यकारी सदस्यों के रूप में डॉ. ललित हसीजा, डॉ. राशि टुटेजा, डॉ. संदीप मल्होत्रा, डॉ. कपिल भाटिया, डॉ. हेमंत अत्री और डॉ अशोक पंजाबी निर्वाचित हुए। उप प्रधान के लिए दो पोस्ट पर तीन नामांकन होने की वजह से कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-15 में चुनाव कराए गए। कुल 402 सदस्यों ने मतदान किया। डॉ. राकेश शर्मा को सबसे अधिक 340 मत मिले, डॉ. अनीता गर्ग को 322 मत मिले और डॉ. निष्ठता ...