वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट डॉ. राजा प्रसाद को यूपी आर्थोकॉन 2026 में पीजी गोल्ड मेडल दिया गया है। आगरा में आयोजित उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के कांफ्रेंस में उन्हे यह अवार्ड मिला है। डॉ. प्रसाद ने स्पाइन सर्जरी में इंटरमीडिएट स्क्रू फिक्सेशन में ऐसे तरीके दिखाए हैं, जिनसे मरीजों के इलाज के परिणामों में सुधार होने की उम्मीद है। बीएचयू के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ. संजय यादव ने डॉ. प्रसाद के मार्गदर्शक के रूप में उनके पूरे शैक्षणिक सफर में अमूल्य योगदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...