काशीपुर, जनवरी 4 -- काशीपुर। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) उत्तराखंड स्टेट ब्रांच की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें काशीपुर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि सहोता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। डॉ. रवि सहोता देश में आईएपी की किसी राज्य शाखा के सबसे युवा अध्यक्षों में से एक हैं। नई कार्यकारिणी में डॉ. राकेश कुमार, सहायक प्रोफेसर, जॉली ग्रांट मेडिकल कॉलेज देहरादून को सचिव तथा डॉ. अशोक कुमार, प्रमुख एवं विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग, दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सहोता ने कहा कि उनका कार्यकाल निवारक बाल चिकित्सा, साक्ष्य-आधारित उपचार, बाल रोग विशेषज्ञों के कौशल विकास तथा राज्य के वंचित क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर केंद्रित रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान क...