चाईबासा, दिसम्बर 3 -- चाईबासा। को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर में भौतिक विभाग के प्राध्यापक एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के नैक कोऑर्डिनेटर डॉ. रंजीत कर्ण कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के नए कुल सचिव बनाए गए हैं। कुलाधिपति कार्यालय से नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी होने के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय ने भी इससे संदर्भित सूचना जारी कर दी है। डॉ. रंजीत कर्ण ने विश्वविद्यालय में अपना योगदान दे दिया है। कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जाहिर की है कि विश्वविद्यालय का कार्य तेजी से आगे बढ़ाने में उनका पूरा सहयोग मिलेगा। यह जानकारी प्रवक्ता डॉक्टर एके झा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...