लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का चयन मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए किया गया है। इसमें लखनऊ मंडल से खीरी जिले के शिक्षक डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह का चयन किया गया है। पुरस्कार के लिए चयनित होने पर शिक्षकों, अभिभावकों ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किए गए शिक्षकों को लेकर विशेष सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत पांच शिक्षकों का चयन हुआ है। इसमें खीरी जिले के पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह का चयन लखनऊ मंडल से हुआ है। इसके अलावा प्रयागराज के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.