पटना, फरवरी 4 -- स्वास्थ्य विभाग ने गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पटना सिटी में पदस्थापित डॉ. योगेंद्र प्रसाद मंडल को पटना का सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने कहा है कि इस पद पर नियमित नियुक्ति होने के साथ ही प्रभार की यह व्यवस्था स्वत: समाप्त हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...