कौशाम्बी, जुलाई 6 -- पश्चिमशरीरा बाजार में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि राष्ट्र की अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारत की गौरव गाथा का अमिट अध्याय है। उनके सिद्धांत व संकल्प आज भी हम सभी देशवासियों के लिए पथ प्रदर्शक हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था, जो उनके अतुलनीय योगदान और सर्वोच्च बलिदान की पावन स्मृति है। इस दिन को भारत की एकता और अखंडता के लिए उनकी संघर्ष की गाथा के रूप में याद किया जाता है। मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झंडा और अलग संविधान था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.