मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। नवीं गर्ल्स बटालियन की ओर से डॉ. मीनू मेहरोत्रा को मेजर रैंक (अशोक की लाट) लगाकर सम्मानित किया गया। बटालियन की ओर से आयोजित समारोह में कर्नल प्रभु नारायण सिंह ने इस रैंक को शोल्डर पर लगाकर आर्मी सम्मान दिया। यह रैंक वर्तमान में मुरादाबाद में प्राप्त करने वाली मीनू एकमात्र महिला एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर बनी हैं। इस अवसर पर महानगर के सभी कॉलेज केजीके, दयानंद कॉलेज, महाराजा हरीश चंद्र कॉलेज से कैप्टेन मनी बंसल, ममता सिंह, इंद्रा के साथ बटालियन से सूबेदार मेजर महेंद्र, करुणा त्यागी आदि ने मीनू मेहरोत्रा को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...