मुरादाबाद, नवम्बर 24 -- वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेश दिवाकर को जबलपुर की संस्था प्रसंग ने जबलपुर में 492वें आयोजन में हिंदी सेवा सृजन के लिए सजलश्री अलंकरण सम्मान-2025 से विभूषित किया। सम्मान स्वरूप डॉ. महेश दिवाकर को सम्मान-पत्र, शाल, प्रतीक चिन्ह, नारियल आदि देकर विभूषित किया। इस अवसर पर उपस्थित सजल के प्रवर्तक मथुरा निवासी हिंदी के पूर्व आचार्य डॉ. अनिल गहलौत, इंजी. विनोद नयन, हरवेंद्र सिंह गौर, अनुपमा मिश्र, कृष्णा राजपूत, विनीता श्रीवास्तव, सिद्धेश्वरी आदि ने उन्हें यह सम्मान दिया। डॉ. महेश दिवाकर ने हिंदी की विविध विधाओं में 90 से अधिक मौलिक कृतियां और 95 संपादित कृतियां दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...