हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- भीमताल। भाजपा कार्यालय में शनिवार को पार्टी के स्थापना दिवस एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुलबे ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रूप रेखा बनाई। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम में योगेश तिवारी, मनोज भट्ट, पुष्कर सिंह मेहरा, पंकज जोशी, कमला आर्य, कमल जोशी, गोपाल कृष्ण भट्ट, धन सिंह राणा, पंकज उप्रेती, कुलदीप बोहरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.