पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्णिया पूर्व नगर इकाई द्वारा शनिवार को पूर्णिया कॉलेज परिसर के महर्षि मेंहीं सभागार में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि सह समाजिक समरसता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर व बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संगोष्ठी में मौजूद अभाविप के प्रखर नेत्री केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य समीक्षा यदुवंशी ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा किए गए कार्य, बताए गए बात एवं उनके पद चिन्हों पर आज के युवाओं को चलने की आवश्यकता है। पूर्णिया कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सावित्री सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम लोग भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि पर एकत्रित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.