कोडरमा, दिसम्बर 6 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया बस्ती स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा प्रांगण में शनिवार को उनकी पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दशरथ पासवान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करने से हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथियों-पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज अब्बू केशर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ अली, पूर्व अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, कांग्रेस नेता सईद नसीम, चंद्रभूषण साहू, प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत ओझा, उमेश साहू, नगर अध्यक्ष संजय सेठ, अर्जुन पासवान और मोहम्मद ग़ालिब मंसूरी ने संयुक...