देवघर, अप्रैल 8 -- चितरा प्रतिनिधि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने की तैयारी को लेकर नई कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में ऑल इंडिया शेड्यूल कास्ट/ शेड्यूल ट्राइव/ बैकवर्ड क्लासेस एम्पलाइज को-ऑर्डिनेशन काउंसिल की ओर से संयुक्त समिति की बैठक की गई। बैठक के दौरान तैयारी पर चर्चा किया गया। इस संबंध में काउंसिल के प्रसादी दास सहित अन्य ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भव्य तरीके से मनाई जाएगी। कहा कि 134वीं जयंती की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि हर बार की तरह इस वर्ष भी चितरा वर्कशॉप के निकट स्थित अंबेडकर चौक में बाबा साहेब की जयंती भव्य तरीके से मनाई जाएगी। मुख्य अतिथि एसपी माइंस चितरा के महाप्रबंधक एके आनंद एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे। वर्कशाप अवस्थित बाबा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.