गोपालगंज, नवम्बर 10 -- कुचायकोट। प्रबुद्ध समिति के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर इंग्लैंड के डॉ. भदंत तेजवंत को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। यह निर्णय समिति की सोमवार को हुई बैठक में लिया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीप्रकाश वर्णवाल ने बताया कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर के निधन के बाद यह पद रिक्त था।डॉ. भदंत तेजवंत लंबे समय से बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार और मानवता के उत्थान के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके नेतृत्व में इंग्लैंड सहित कई देशों में बौद्ध धम्म के सिद्धांतों के प्रसार के उल्लेखनीय प्रयास किए गए हैं। श्रीप्रकाश वर्णवाल ने उम्मीद जताई कि डॉ. तेजवंत के नेतृत्व में प्रबुद्ध समिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगी। साथ ही विश्वभर में सामाजिक सद्भाव, शांति और करुणा के संदेश को फैलाने के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.