बस्ती, जनवरी 26 -- बस्ती/संतकबीरनगर, हिटी। बस्ती मंडल की दो विभूतियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पद्मश्री सम्मान के लिए नामित किया गया है। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल पर खुदाई करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले मूल रूप से संतकबीरनगर निवासी डॉ. बुद्धरश्मि मणि त्रिपाठी को पुरातत्व क्षेत्र में सम्मान मिला है। वहीं पल्मोनरी मेडिसिन के जनक के रूप में विख्यात बस्ती के मूल निवासी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान की घोषणा की गई है। डॉ. बुद्धरश्मि मणि त्रिपाठी मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के बेलहर ब्लॉक के कोटिया गांव के रहने वाले हैं। बाद में परिवार बस्ती शहर में बस गया। इनके पिता चंदबलि त्रिपाठी मालवीय रोड स्थित एक मकान में रहकर वकालत करते थे। डॉ. बुद्धरश्मि ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पुरातत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.