प्रयागराज, दिसम्बर 31 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता तीन बार उच्च शिक्षा निदेशक रहे डॉ. अमित भारद्वाज बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उच्च शिक्षा निदेशालय में उन्होंने सहायक निदेशक डॉ. बीएल शर्मा को कार्यवाहक निदेशक का कार्यभार सौंपा। डॉ. अमित भारद्वाज पहली बार 27 जुलाई 2019 से आठ अगस्त 2019 तक कार्यवाहक निदेशक, दूसरी बार एक अक्तूबर 2020 से 14 फरवरी 2023 तक निदेशक और तीसरी बार 13 अप्रैल 2024 से बुधवार तक निदेशक पद पर रहे। वहीं डॉ. बृन्दावन लाल शर्मा 25 मई 2018 से उच्च शिक्षा निदेशालय में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वाणिज्य के शिक्षक डॉ. बृन्दावन लाल शर्मा का तबादला राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडरिया मैनपुरी से निदेशालय हुआ था। कार्यवाहक निदेशक का कार्यभार ग्रहण करने पर संयुक्त निदेशक डॉ. शशि कपूर, सहायक निदेशक डॉ. एसकेएस पांडेय व डॉ. अजीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.