हरिद्वार, अप्रैल 16 -- हरिद्वार, संवाददाता। मातृ आंचल में बुधवार को डॉ. आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में केशवं माधवं गौशाला की ओर से 55 बच्चियों को कॉपियों के सेट बांटे गए। गौशाला के संयोजक विपिन सेमवाल और उनकी पत्नी नेहा सेमवाल ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि डॉ. आंबेडकर ने शिक्षा और बालिका शिक्षा पर विशेष बल दिया। कहा कि शिक्षित महिलाएं समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। राष्ट्र की हर बेटी शिक्षित होगी तभी राष्ट्र विकसित होगा। इस मौके पर नव्या सेमवाल, महिला भाजपा नेता रीता चमोली, मनु रावत, रेणु शर्मा और बिमला ढोंढियाल ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.