दुमका, दिसम्बर 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को दो अंगीभूत कॉलेजों में प्राचार्य पद पर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय ने बी.एस.के. कॉलेज बरहरवा और एसपी महिला कॉलेज दुमका के प्रभार में परिवर्तन किया है। इन नियुक्तियों से संबंधित दो अलग-अलग अधिसूचनाएं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव रंजन शर्मा द्वारा कुलपति प्रो. कुनुल कंडिर के निर्देश पर शुक्रवार को जारी की गई हैं। बीएसके कॉलेज बरहरवा के प्राचार्य रहे डॉ. बसंत कुमार गुप्ता को स्थानांतरित कर एसपी महिला कॉलेज दुमका का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि डॉ. गुप्ता हाल ही में विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष भी बनाए गए थे। वे विश्वविद्यालय के एकमात्र जेपीएससी नियुक्त प्राचार्य हैं। वहीं बी....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.