आगरा, दिसम्बर 14 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। डॉ. चौहान ने विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव और ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। मुलाकात के दौरान महिला सशक्तीकरण को लेकर चर्चा हुई। डॉ. बबीता चौहान ने कहा कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के संगठनात्मक कौशल का लाभ प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता को मिलेगा, जिससे आगामी लक्ष्यों को हासिल करना अधिक सहज होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...