कानपुर, दिसम्बर 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन), उत्तर प्रदेश की ओर से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. प्रवीन कटियार को डॉ. ज्ञान पी लाल एंड सुमन एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड बरेली में आयोजित एसोसिएशन की 90वीं वार्षिक स्टेट कांफ्रेंस आईएमए यूपी कॉन 2025 में दिया गया। अवार्ड उन्हें आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार अग्रवाल, आईएमए उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. पीके अग्रवाल, प्रेसीडेंट इलेक्ट डॉ. राजीव गोयल व सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल ने दिया। इससे पहले भी डॉ. प्रवीन कटियार को आईएमए हेडक्वार्टर, आईएमए यूपी स्टेट एवं विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संस्थाओं एवं संस्थानों की ओर से विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका हैं। डॉ. प्रवीन कटियार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.