दरभंगा, फरवरी 19 -- दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. पूजा अग्रवाल ने भारत मंडपम, दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट सम्मिट 2026 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधत्व किया। डॉ. अग्रवाल की भागीदारी विश्वविद्यालय में फॉरेंसिक और साइबर कौशल विकास केंद्र के अग्रिम विस्तार एवं सफल क्रियान्वयन की दिशा में हुई। केंद्र निर्माण की तकनीकी विशेषज्ञता को लेकर एआई सम्मिट में उन्होंने विशेषज्ञों से विचार किया। बता दें कि प्रतिनिधियों द्वारा प्रोग्राम के इन सर्विस ट्रेंनिंग प्रोग्राम में भी काफी दिलचस्पी दिखाई गई। इस फॉरेंसिक केंद्र की मदद से बिहार के मेधावी छात्र-छात्राओं को रोज़गार एवं तकनीकी दृष्टि से सशक्त बनाने में अहम भूमिका होगी। इस पहल से शैक्षणिक एवं उद्योग जगत में भी अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.