हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने-माने ब्रैकियल प्लेक्सस सर्जन ब्रिगेडियर (से.नि.) डॉ. पीएस भंडारी ने रामपुर रोड स्थित पीएसपी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दीं हैं। उन्हें इस क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। हाल ही में मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ से अतिथि डॉक्टर डॉ. चंद्रा सिंह (प्लास्टिक सर्जन) यहां पहुंचीं। उन्होंने इस बात की सराहना की कि इतने जटिल और विशिष्ट उपचार की सुविधा आधुनिक तकनीक से एक छोटे शहर हल्द्वानी में उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...