नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। फरीदाबाद में आतंकियों की मदद में गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद अंसारी के भाई डॉ. परवेज अंसारी ने एटीएस को बताया कि सहारनपुर के क्लीनिक में वह कम ही बैठता था। सहारनपुर में उसने अपनी बहन शाहीन से कई बार मुलाकात की है। उसने शाहीन के साथ कुछ अन्य लोगों से भी मुलाकात की बात भी कुबूली लेकिन इस बात से इनकार कर दिया कि वह आतंकी मुजम्मिल से कभी मिला है। दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस को इस बात के साक्ष्य मिले थे कि आतंकी मुजम्मिल से शाहीन के करीबी संबंध थे और दोनों अक्सर साथ आते-जाते देखे गए है। इसको देखते हुए यह भी दावा किया जा रहा है कि लखनऊ के मड़ियांव, मुतक्कीपुर से हिरासत में लिए गए डॉ. परवेज से भी मुजम्मिल का संपर्क जरूर रहा होगा। डॉ. परवेज से मंगलवार की रात एटीएस ने लंबी पूछताछ की। इसमें उसने इंटीग्रल यून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.