पटना, दिसम्बर 31 -- डॉ. नुसरत परवीन ने सरकारी नौकरी में योगदान नहीं किया। पटना के सिविल सर्जन कार्यालय में डॉ. नुसरत परवीन को 31 दिसंबर तक आयुष चिकित्सक के तौर पर योगदान करना था। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान हिजाब हटाए जाने को लेकर डॉ. नुसरत चर्चा में आई थीं। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. नुसरत परवीन ने योगदान नहीं किया है। इस संबंध में उनके द्वारा या उनके परिजनों की ओर से संपर्क भी नहीं किया गया है। योगदान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अतिरिक्त 10 दिनों का समय मिला था। उन्होंने कहा कि योगदान की तिथि अब समाप्त हो चुकी है, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही तिथि बढ़ाई थी। बुधवार को 63 चिकित्सकों ने सिविल सर्जन कार्यालय में योगदान किया है। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 53 चिकित्सकों की ज्वॉइनिंग हुई है,...