मुरादाबाद, अगस्त 27 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मुरादाबाद की ज़िला कार्य समिति व संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक शिक्षक भवन दांग स्कूल परिसर कोर्ट रोड पर हुई। इसमें संघ के मांडलिक मंत्री मंडल मुरादाबाद व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य कारणों से जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष व उच्च प्राथमिक विद्यालय डीलरा रायपुर के सहायक अध्यापक डॉ. नीरज कुमार शर्मा को संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नीरज को यह पद उनके संघ के प्रति निष्ठा व कर्मठता को ध्यान में रखते हुए दिया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह दायित्व ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाऊंगा तथा शिक्षक हितों के लिए हर समय तत्पर रहूंगा। किसी भी शिक्षक का शोषण होने नहीं दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.