बहराइच, जून 28 -- मिहींपुरवा। तहसील क्षेत्र के सर्राकलां गांव निवासी डॉ.नित्यानंद का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर राजनीति विज्ञान में हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि धैर्य, आत्मविश्वास, लगन व परिश्रम की बदौलत कठिन से कठिन लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है। डॉ.नित्यानंद के पिता कृषक हैं। उनकी इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा सर्वोदय इंटर कालेज मिहींपुरवा में हुई है। स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान विषय से एमए किया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली से एमफिल और पीएचडी किया। वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में डाक्टोरल फेलो के रूप में कार्यरत हैं। सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्राचार्य मनोज यादव, दुर्गेश कुमार, अनिल कुशवाहा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.