देहरादून, फरवरी 9 -- देहरादून। दून विश्वविद्यालय में हिमालय ऋषि डॉक्टर नित्यानंद की जन्म जयंती के अवसर पर सोमवार को हिमालय एवं उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे दो दिन तक भूगोल, भूगर्भ, हिमालय, जलवायु, पर्यावरण, आर्थिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, कृषि एवं जल संसाधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा दो दिनों तक मंथन किया जाएगा। विवि के डॉ. नित्यानंद सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल और विधायक विनोद चमोली ने किया। उद्घाटन सत्र में डॉक्टर नित्यानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़े विशेषज्ञ और शिक्षाविद् उनके दर्शन हिमालय और उत्तराखंड को लेकर उनके दृष्टिकोण पर विस्तृत चर्चा शुरू हुई। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.