वाराणसी, नवम्बर 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईएएनसीओएन 2025 के पांच दिवसीय सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। नदेसर स्थित होटल ताज में समापन समारोह में इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी के नए अध्यक्ष डॉ. आर. लक्ष्मी नरसिम्हन ने पदभार ग्रहण किया। एकेडमी की निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. संगीता रावत ने उन्हें पदभार सौंपा। डॉ. नरसिम्हन ने कहा कि देश में मस्तिष्क रोगों के निदान और उपचार पर वाराणसी में हुए सम्मेलन में गहन मंथन हुआ। जिसमें देश-विदेश से डेढ़ हजार से अधिक डॉक्टर शामिल हुए। आयोजन सचिव डॉ. विजयनाथ मिश्र ने कहा कि स्ट्रोक, मिर्गी, अल्जाइमर, डिमेंशिया समेत अन्य रोगों पर विशेषज्ञों के बीच हुए मंथन का लाभ मरीजों को अवश्य मिलेगा। इससे पहले छावनी में न्यूरोलॉजिस्टों ने आमलोगों को मस्तिष्क रोगों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित 'रन फॉर ब्र...