बलिया, अप्रैल 23 -- सुखपुरा। राधाकृष्ण आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के परिसर में कस्बा के प्रसिद्ध चिकित्सक स्व. दीनानाथ ओझा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। शुभारंभ संगीत प्रशिक्षक डॉ अरविंद कुमार उपाध्याय के निर्गुण भजन से हुआ। इस मौके पर शंकर दानी, बृजमोहन प्रसाद अनाड़ी, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र उपाध्याय, प्रबंधक अरविंद शुक्ल, अबरार अहमद, सुखपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोहित सिंह, संतोष गुप्त, ब्रजानंद पांडे, हरे राम सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...