आगरा, जनवरी 28 -- हाईकोर्ट के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों के पदों में फेरबदल किया गया है। वहीं, गैर जनपदों से स्थानांतरण होकर आए न्यायिक अधिकारियों को यहां तैनाती प्रदान की गई है। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पद पर कार्यरत डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी को अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया गया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नौ विनीता सिंह को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बनाया गया है। अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट बी नारायन अपर जिला जज 22, मोहित प्रसाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नौ, ईशा चौधरी अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन पांच, आकांक्षा गुप्ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 11, अक्षता मिश्रा अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन छह, अनुभव सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 12, न्यायिक अधिकारी नेंसी तिवारी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय एवं न...