बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- डॉ. दिवाकर को किया गया सम्मानित शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के रामाधीन कॉलेज में सोमवार को स्वागत एवं सम्मान समारोह हुआ। डॉ. दिवाकर कुमार को पुनः मुंगेर विश्वविद्यालय में महाविद्यालय विकास परिषद का संयोजक बनाए जाने पर शॉल देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. मो. शहाबुद्दीन ने कहा कि यह कॉलेज के लिए गौरव की बात है कि डॉ. दिवाकर की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता को देखते हुए कुलपति द्वारा उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर पुनः आसीन किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के विकास को नई दिशा मिलेगी। मौके पर शिक्षा संघ के अध्यक्ष डॉ. अनुपम किशोर, शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।

हि...