भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में पीआरओ की जिम्मेदारी फिर से डॉ. दीपक कुमार दिनकर को मिली है। वे एसएम कॉलेज में राजनीति विज्ञान के शिक्षक हैं। उन्होंने सिंडिकेट में एससी-एसटी वर्ग में चुनाव लड़ा था। इस कारण पर्चा दाखिल करने से पहल इस्तीफा दिया था। कुलपति प्रो. जवाहर लाल के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने इसकी अधिसूचना रविवार को जारी कर दी है। डॉ. दिनकर ने बताया कि सोमवार को उन्होंने अपना योगदान कुलसचिव कार्यालय में दे दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.