दरभंगा, अक्टूबर 7 -- दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रफुल्ल कुमार दास को सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई। डॉ. दास गत 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए था। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अलका झा, अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी सहित दर्जनों चिकित्सक मौजूद थे। विभागाध्यक्ष डॉ. बेदानंद झा ने कहा कि डॉ. दास ने लंबे समय तक विभागाध्यक्ष के रूप में सेवा दी। उनके नेतृत्व में विभाग ने लगातार तरक्की की। शिक्षकों की घोर कमी के बावजूद उन्होंने विभाग को बेहतर ढंग से चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...