पिथौरागढ़, मार्च 18 -- हिमालय अध्ययन केन्द्र के अध्यक्ष डॉ. दिनेश जोशी को सीपीपीजीजी नियोजन विभाग सतत विकास लक्ष्य के तहत सराहनीय योगदान के लिए एसडीजी एचीवर अवार्ड से सम्मानित करेगा। सीपीपीजीजी नियोजन विभाग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी की तरफ से उन्हें इस संबंध में पत्र भेजकर पुरस्कार के लिए चयनित करने की जानकारी दी गई है। डॉ. जोशी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 24 मार्च को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान करेंगे। यूएनडीपी के सतत् विकास के 17 लक्ष्य व 9 थीम में 2030 तक देश के प्रत्येक गांव को आच्छादित किए जाने का संकल्प लिया गया है।इनमें तीसरा लक्ष्य स्वस्थ्य जीवन एवं आरोग्य है। हिमालय अध्ययन केन्द्र के डॉ. जोशी को तीन दशक से अधिक समय से इसी क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.