प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- बनी तेरहमील। राष्ट्रीय परशुराम सेना (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्र और राष्ट्रीय कमेटी ने रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली पंडितान गांव निवासी डॉ. जलजमणि दुबे को यूपी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के परमानंद मिश्र, देवेंद्र दुबे, राम अजोर तिवारी, बड़े लाल ओझा, विनय पांडेय, जटाशंकर मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...