बस्ती, जनवरी 6 -- बस्ती। प्रभारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव को विभागीय प्रोन्नति मिल गई है। पिछले दिनों हुई डीपीसी के बाद शासन ने उन्हें क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। अभी तक वह एक आयुर्वेदिक अस्पताल में बतौर प्रभारी चिकित्साधिकारी रहते हुए जिले का भी प्रभार देख रहे थे। वर्ष 2024 में विभागीय डीपीसी हुई थी, जिसमें कई चिकित्साधिकारियों को प्रोन्नति का अवसर मिला था। पिछले माह हुई डीपीसी में प्रदेश के 20 लोगों को प्रोन्नति मिली है, जिसमें पहले नंबर पर डॉ. जगदीश यादव का नाम मौजूद है। जिले में लंबे समय तक प्रभारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से काम लिया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...