जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- जहानाबाद, निज संवाददाता प्रो (डॉ०) चन्द्रिका प्रसाद यादव की पावन स्मृति में आयोजित डॉ. चन्द्रिका बाबू खेल महोत्सव-2025 का आयोजन होगा। महोत्सव 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से डॉ. चन्द्रिका बाबू स्पोर्ट्स अकादमी कशियावा, हुलासगंज में किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह खेल महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वर्गीय डॉ. चन्द्रिका बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि है। वे शिक्षा, खेल और सामाजिक चेतना के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे और युवाओं को अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे। पांच दिवसीय इस खेल महोत्सव में कुश्ती, कबड्डी, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 1000 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस महोत्...