हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। वार्षिक चुनाव को लेकर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की हल्द्वानी इकाई की बैठक हुई। सोमवार को हुई बैठक में डॉ. चंचल मार्छल को अध्यक्ष और डॉ. एसएस बिष्ट को महासचिव, डॉ. कुलदीप मर्तोलिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक सीएमओ नैनीताल डॉ. हरीश चन्द्र पंत व पीएमएस बेस अस्पताल ने चुनाव में विशेष भूमिका निभाई। इस दौरान सदस्यों ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहय्या कराने को लेकर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...