दरभंगा, जनवरी 4 -- दरभंगा। रमेश्वरलता संस्कृत कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं संस्कृत विश्वविद्यालय में कई प्रशासनिक पदों पर सेवा दे चुके डॉ. गोविंद झा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि डॉ. गोविन्द झा जैसे विद्वान समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका साहित्य और चिंतन आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी विभूतियों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान-परंपरा से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। इनके निधन से समाज को क्षति पहुंची है। उन्होंने अनुरोध किया कि पं. गोविन्द झा के स्मृति में प्रतिवर्ष एक ऐसा शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित हो, जिससे इनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा हो सकें। उन्होंने डॉ. झा रचित ग्रंथ श्री दुर्गा स्वरूप विमर्श का विमोचन भी ...