लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को डॉ. केयर होम्योपैथी की इकाई डॉ. कैंसर स्पेशलिटी क्लीनिक का शुभारंभ किया। डॉ. केयर ग्रुप के सीएमडी डॉ. एएम रेड्डी ने कहा कि यूपी में यह विस्तार डॉ. केयर ग्रुप के राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ कैंसर देखभाल उपलब्ध कराएगा। डॉ. कैंसर के निदेशक डॉ. गौरी शंकर ने कहा कि प्रोटोकॉल आधारित होम्योपैथिक कैंसर देखभाल सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर डॉ. स्किन के निदेशक डॉ. अमरावती और डॉ. केयर हॉस्पिटल की चीफ सेक्रेटरी डॉ. सागर, डॉ. शिवांगिनी, डॉ. निधि, रमेश, वैशाली राय, शुभम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...