दरभंगा, दिसम्बर 17 -- दरभंगा। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी को बिहार सरकार के पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. श्याम नारायण कुमार ने उनके आवास पर जाकर बधाई दी व पाग-चादर से सम्मानित किया। डॉ. श्याम ने कहा कि संजय सरावगी का संगठनात्मक व प्रशासनिक अनुभव, जनकल्याण के प्रति निष्ठा और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव पार्टी को प्रदेश में और अधिक सशक्त बनाएगा। भाजपा का यह कदम राइट पर्सन एट द राइट चेयर एट द राइट टाइम को दर्शाता है। इनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। मौके पर डॉ. मलय कुमार, अनिल ठाकुर व जालान कॉलेज के बर्सर डॉ. कृष्ण कुमार अग्रवाल भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...