मुरादाबाद, फरवरी 28 -- पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की याद में दिल्ली रोड पर विज्ञान पथ का लोकार्पण किया गया। नगर निगम की ओर से विज्ञान पथ बनाया गया है। यहां डॉक्टर अब्दुल कलाम की प्रतिमा की स्थापना की गई है। इसके साथ ही कई तरह की मिसाइल को भी प्रदर्शित किया गया है। डॉ. कलाम के अलावा देश में विज्ञान के हुनर से योगदान देने वाले तमाम वैज्ञानिकों के भी बारे में डिटेल है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के अनुसार मुरादाबाद शहर में कई तरह के कार्य हैं जिसमें से विज्ञान पथ भी अहम का कड़ी है। बीचों-बीच डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा स्थापित की गई है। उसके दोनों और मिसाइल लगाई गई हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य वैज्ञानिकों की प्रतिमा स्थापित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.