बोकारो, जनवरी 12 -- डॉ. एस राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन चिकसिया चास के प्रांगण में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीएड सत्र 2024-26, 2025-27 के प्रशिक्षुओं के लिए कॉलेज द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षु शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। भाषण प्रतियोगिता में युवाओं की भूमिका, राष्ट्र निर्माण में युवाशक्ति का योगदान, स्वामी विवेकानंद के विचार व वर्तमान समाज में उनकी प्रासंगिकता जैसे विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शक्ति प्रकाश सिंह ने कहा राष्ट्रीय युवा दिवस हमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर चरित्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा की भावना की प्रेरणा देता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.