समस्तीपुर, सितम्बर 16 -- ताजपुर। ताजपुर के बंगरा में लोजपा (रा) के द्वारा एक सभा की गई। अध्यक्षता डॉ. सत्येंद्र नाथ झा एवं संचालन राहुल कुमार झा ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह ने डॉ. एसएन झा को मनोनयन पत्र देकर प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी। वहीं देव कृष्ण पासवान को युवा प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने दोनों पदधारकों को बधाई देते हुए ताजपुर प्रखंड में एलजेपी (आर) को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दिलवाया। मौके पर बंगरा मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार बबलू, लरुआ के मुखिया वरुण कुमार, जिला सचिव विकास कुमार, युवा प्रदेश सचिव बुलेट राजा, मनोज राम, सुशील, नवदीप, संतोष कुमार ठाकुर, राजेश सिंह, राजकमल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...