किशनगंज, दिसम्बर 13 -- किशनगंज, संवाददाता। आईएमए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। शुक्रवार की शाम को किशनगंज शहर के रूईधासा स्थित डॉक्टर ऐ के सिन्हा के नर्सिंग होम में डॉ. एके सिन्हा,डॉ. जकी अतहर व डॉ. सुब्रत प्रसाद की मौजूदगी में आईएमए किशनगंज ब्रांच के सामान्य सभा की बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में डॉ. एमएम हैदर को अध्यक्ष, डॉ. सुब्रत प्रसाद को उपाध्यक्ष,डॉ. अशोक प्रसाद को सचिव,डॉ. एम एल जैन व डॉ. एसएल रामदास को संरक्षक मनोनीत किया गया है। इसके अलावा डॉ. अमित कुमार,डॉ. श्रेष्ठ शंकर को प्रदेश कार्य समिति में, डॉ. उर्मिला कुमारी व डॉ. सिद्धार्थ कुमार को केंद्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है। डॉ. वंदना कुमारी,डॉ. आरिफ हुसैन को सह सचिव,डॉ कुमार शैलेन्द्र को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्...