सोनभद्र, फरवरी 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज स्थित हाइडिल खेल मैदान में चल रहे क्रिक्रेट टूर्नामेंट में मंगलवार को डा.एचपी सिंह क्रिक्रेट एकेडमी सोनभद्र ने सिंगरौली को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। डा.एचपी सिंह क्रिक्रेट एकेडमी सोनभद्र के खिलाड़ी आकाश सिंह को मिला मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डा. एचपी सिंह क्रिक्रेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आकाश सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 83 रन बनाए। वहीं प्रदीप चौबे ने 26 गेंदों पर 43 रनों की उपयोगी पारी खेली। सिंगरौली की ओर से सरफराज ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंगरौली की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.