भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता मारवाड़ी कॉलेज स्थित इग्नू स्टडी सेंटर के नए समन्वयक डॉ. एके दत्ता होंगे। उनके नाम की अनुशंसा कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने की थी। इस आलोक में इग्नू के मुख्यालय से उनके नाम की अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने समन्वयक पद पर अपना योगदान दे दिया है। उन्हें कॉलेज के प्राचार्य, टीएमबीयू के कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...