पटना, दिसम्बर 12 -- पीएमसीएच के शिशु रोग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.एके जायसवाल को एनएनएफ प्रेसिडेंशियल अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में शुक्रवार को आयोजित नेशनल नियोनैटोलॉजी फोरम के 44वें वार्षिक सम्मेलन में एनएनएफ के अध्यक्ष डॉ. वीसी मनोज ने अवार्ड दिया। यह अवार्ड देश भर के छह चिकित्सकों को दिया गया, जिसमें बिहार से एकमात्र डॉ.एके जायसवाल को यह सम्मान मिला है। बिहार में नवजात बच्चों के इलाज संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह अवार्ड दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...