बदायूं, जुलाई 6 -- बदायूं क्लब प्रांगण में राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश की 74वीं जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 30 पौधों का पौधारोपण कर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। क्लब के सदस्यों, समाज सेवियों और जन प्रतिनिधियों ने डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी औऱ पौधारोपण का शुभारंभ किया। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण अति आवश्यक है, प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प लेकर इस दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने डॉ. उर्मिलेश को बदायूं का गौरव बताते हुये इन कार्यों को उनकी स्मृति में श्रेष्ठ कार्य बताया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक ने आयोजन की सराहना करते हुये डॉ. उर्मिलेश को श्रद्धांजलि दी। प्रभागीय निद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.